जम्मू-कश्मीर में 250 फीट गहरी खाई में गिरा ट्रक, चालक समेत 2 लोगों की हुई मौत
जम्मू-कश्मीर के डोडा में शुक्रवार को एक ट्रक सड़क से फिसलकर करीब 250 फीट गहरी खाई में गिर गया जिससे उसमें सवार चालक समेत 2 लोगों की मौत हो गई। पुलिस ने बताया कि घटना के वक्त ट्रक डोडा से किश्तवाड़ जा रहा था। मृतकों की पहचान मोहम्मद आसिफ और अमीर अहमद के रूप में की गई है।