जम्मू कश्मीर में CRPF के जवान ने सर्विस राइफल से गोली मारकर की खुदकुशी

उधमपुर (जम्मू-कश्मीर) में मंगलवार को केंद्रीय रिज़र्व पुलिस बल (सीआरपीएफ) के एक जवान ने अपनी सर्विस राइफल से कथित तौर पर गोली मारकर खुदकुशी कर ली। अधिकारियों ने बताया कि जवान जम्मू-श्रीनगर राष्ट्रीय राजमार्ग पर टिकरी इलाके में तैनात 'सड़क खोलने वाले दल' का हिस्सा था। मृतक की शिनाख्त महाराष्ट्र निवासी प्रवीण पाटिल के रूप में हुई है।

Load More