जम्मू-कश्मीर में CRPF जवानों को लेकर जा रही गाड़ी खाई में गिरी, 3 जवान हुए शहीद

उधमपुर (जम्मू-कश्मीर) में गुरुवार को सीआरपीएफ जवानों को लेकर जा रही गाड़ी खाई में गिर गई जिसमें 3 जवान शहीद हो गए जबकि कई जवान गंभीर रूप से घायल हो गए। उधमपुर के एडिशनल एसपी संदीप भट ने बताया कि पुलिस ने मौके पर पहुंचकर बचाव अभियान शुरू किया। जम्मू-कश्मीर के उपराज्यपाल मनोज सिन्हा ने घटना पर शोक जताया है।

Load More