जम्मू-कश्मीर में ISI से जुड़े होने के आरोप में 5 पुलिसकर्मी व 1 टीचर किए गए बर्खास्त
जम्मू-कश्मीर सरकार ने पाकिस्तान की खुफिया एजेंसी आईएसआई से जुड़े नार्को-टेरर नेटवर्क में शामिल होने के आरोप में राज्य के 6 अधिकारियों को बर्खास्त कर दिया है। रिपोर्ट्स के मुताबिक, बर्खास्त किए गए अधिकारियों में 5 पुलिसकर्मी और एक शिक्षक शामिल हैं। बीते माह 2 पुलिसकर्मियों समेत 4 सरकारी कर्मचारियों को उनकी कथित संलिप्तता के लिए बर्खास्त किया गया था।