जम्मू-कश्मीर में LoC के पास बारूदी सुरंग को डिफ्यूज़ करते वक्त हुआ विस्फोट, 2 जवान घायल

पुंछ (जम्मू-कश्मीर) में LoC के पास बुधवार शाम एक बारूदी सुरंग में ब्लास्ट होने से सेना के 2-जवान घायल हो गए। अधिकारियों के मुताबिक, जवान मेंढर सेक्टर के कांगा गली इलाके में बारूदी सुरंग को निष्क्रिय करने का प्रयास कर रहे थे, तभी उसमें ब्लास्ट हो गया। जख्मी जवानों को तुरंत इलाज के लिए सेना के हॉस्पिटल ले जाया गया।

Load More