जम्मू-कश्मीर में LOC के पास विस्फोट, सेना के 4 जवान घायल
अधिकारियों ने बताया है कि जम्मू-कश्मीर में मंगलवार को लाइन ऑफ कंट्रोल (एलओसी) के पास एक धमाके में जूनियर कमीशंड ऑफिसर (JCO) समेत सेना के 4 जवान घायल हो गए। अधिकारियों ने बताया कि सेना के जवानों की ओर से 'एरिया डोमिनेशन पेट्रोल' के दौरान एक लैंडमाइन के अचानक सक्रिय हो जाने से यह विस्फोट हुआ।