जम्मू-कश्मीर में PDP ने घोषणा-पत्र में 200 यूनिट फ्री बिजली देने समेत कई वादे किए
जम्मू-कश्मीर की पूर्व मुख्यमंत्री और पीडीपी प्रमुख महबूबा मुफ्ती ने शनिवार को अपनी पार्टी का घोषणा-पत्र जारी किया। पीडीपी ने घोषणा-पत्र में 200 यूनिट फ्री बिजली देने, पुरानी पेंशन योजना को बहाल करने व संविदा शिक्षकों का मानदेय बढ़ाने समेत कई वादे किए हैं। जम्मू-कश्मीर में 18 सितंबर, 25 सितंबर व 1 अक्टूबर को विधानसभा चुनाव के लिए मतदान होंगे।