जम्मू-कश्मीर में आतंकियों की गोलीबारी में पूर्व सैनिक की हुई मौत, पत्नी व बेटी घायल
जम्मू-कश्मीर के कुलगाम में सोमवार को आतंकियों की गोलीबारी में एक पूर्व सैन्यकर्मी की मौत हो गई जबकि उनकी पत्नी और बेटी घायल हो गईं। अधिकारियों ने बताया कि पूर्व सैन्यकर्मी की पत्नी और बेटी के पैर में गोली लगी है और दोनों का अस्पताल में इलाज चल रहा है। हमलावरों की तलाश की जा रही है।