जम्मू-कश्मीर में आतंकियों संग मुठभेड़ में 1 जवान शहीद
भारतीय सेना की वाइट नाइट कॉर्प्स के मुताबिक, जम्मू-कश्मीर में गुरुवार को जारी मुठभेड़ में घायल 1 जवान की मौत हो गई है। किश्तवाड़ ज़िले के चटरू के सिंहपोरा इलाके में सुरक्षा बलों और आतंकवादियों के बीच गुरुवार सुबह मुठभेड़ शुरू हुई। जम्मू-कश्मीर और भारतीय सेना के इस संयुक्त ऑपरेशन के दौरान 3-4 आतंकवादियों के छिपे होने की खबर है।