जम्मू-कश्मीर में आतंकियों संग मुठभेड़ में घायल BSF जवान सिकंदर राउत हुए शहीद
जम्मू-कश्मीर के कुपवाड़ा में तैनात बीएसएफ जवान सिकंदर राउत शहीद हो गए हैं। नालंदा (बिहार) निवासी सिकंदर के चचेरे भाई रामरतन राउत ने बताया कि आतंकियों से मुठभेड़ में सिकंदर घायल हो गए थे व इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई। गौरतलब है, इससे पहले बिहार निवासी 2 बीएसएफ जवान जम्मू-कश्मीर में शहीद हो चुके हैं।