जम्मू-कश्मीर में आतंकवादियों के हमले में CRPF का इंस्पेक्टर शहीद

उधमपुर (जम्मू-कश्मीर) में सीआरपीएफ और जम्मू-कश्मीर पुलिस के एसओजी के संयुक्त दल पर आतंकवादियों के हमले में सीआरपीएफ के एक इंस्पेक्टर शहीद हो गए। पुलिस ने बताया कि गश्त के दौरान आतंकियों ने सुरक्षाबलों पर गोलीबारी की। गौरतलब है, पिछले हफ्ते डोडा में आतंकियों के साथ मुठभेड़ में भारतीय सेना के 25 वर्षीय कैप्टन दीपक सिंह शहीद हो गए थे।

Load More