जम्मू-कश्मीर में एनकाउंटर के दौरान आतंकी को मार गिराए जाने का ड्रोन फुटेज आया सामने
जम्मू-कश्मीर में एनकाउंटर के दौरान एक आतंकी को मार गिराए जाने का ड्रोन फुटेज सामने आया है। वीडियो में दिखा कि एक आतंकवादी एक घर से निकलता है और वह भागने की कोशिश के दौरान गोली लगने के बाद ज़मीन पर गिर गया। पुलिस ने बताया कि शनिवार को बारामूला में सुरक्षा बलों से मुठभेड़ में 3 आतंकवादी मारे गए।