जम्मू-कश्मीर में एनसी को समर्थन देगी 'आप', उप-राज्यपाल को सौंपा समर्थन पत्र

जम्मू-कश्मीर में आम आदमी पार्टी ने नैशनल कॉन्फ्रेंस को समर्थन देने का फैसला किया है और 'आप' ने समर्थन पत्र उप-राज्यपाल को सौंप दिया है। जम्मू-कश्मीर में हाल में हुए विधानसभा चुनाव में नैशनल कॉन्फ्रेंस ने 42 सीटों पर जीत दर्ज की। वहीं, डोडा विधानसभा सीट से 'आप' उम्मीदवार मेहराज मलिक ने बीजेपी उम्मीदवार गजय सिंह राणा को हराया।

Load More