जम्मू-कश्मीर में गहरी खाई में गिरा सेना का ट्रक, 2 जवानों की हुई मौत और 3 की हालत गंभीर
बांदीपोरा (जम्मू-कश्मीर) ज़िले में शनिवार को वुलर व्यूपॉइंट के पास सेना का एक ट्रक गहरी खाई में गिर गया। इस घटना में सेना के दो जवानों की मौत हो गई और तीन जवान घायल हैं। बांदीपुरा ज़िला अस्पताल के चिकित्सा अधीक्षक डॉ मसर्रत इकबाल वानी ने कहा, "घायलों की हालत गंभीर है...जिन्हें इलाज के लिए श्रीनगर रेफर किया गया है।"