जम्मू-कश्मीर में घुसपैठ की कोशिश कर रहे 2 आतंकियों को सुरक्षाबलों ने किया ढेर

जम्मू-कश्मीर के बारामुला में सुरक्षाबलों की आतंकियों के साथ हुई मुठभेड़ में 2 आतंकी ढेर हो गए हैं। रिपोर्ट्स के मुताबिक, दोनों आतंकी उत्तरी कश्मीर में उरी सेक्टर के अंतर्गत गोहालन में एलओसी पर घुसपैठ की कोशिश कर रहे थे जिसे सुरक्षाबलों ने नाकाम कर दिया। बकौल रिपोर्ट्स, इलाके में गोलीबारी जारी है व सर्च ऑपरेशन चलाया जा रहा है।

Load More