जम्मू-कश्मीर में चिनाब नदी में गिरी कार, एक की हुई मौत व दो लोग लापता
जम्मू-कश्मीर के डोडा ज़िले में शनिवार को एक कार के चिनाब नदी में गिर जाने से एक महिला की मौत हो गई जबकि दो अन्य लोग लापता हो गए। अधिकारियों ने बताया कि लापता लोगों का पता लगाने के लिए पुलिस, राज्य आपदा प्रतिक्रिया बल (एसडीआरएफ) और स्थानीय स्वयंसेवकों का संयुक्त बचाव अभियान जारी है।