जम्मू-कश्मीर में दुनिया के सबसे ऊंचे रेल पुल पर ट्रेन सेवा जल्द होगी शुरू
उत्तर रेलवे ने कहा है कि जम्मू-कश्मीर में चिनाब नदी पर बने दुनिया के सबसे ऊंचे रेलवे पुल के ज़रिए रामबन से रियासी तक ट्रेन सेवा जल्द शुरू होगी। उत्तर रेलवे के अनुसार, यह पुल भारतीय रेलवे की उधमपुर-श्रीनगर-बारामूला रेल लिंक (यूएसबीआरएल) परियोजना का हिस्सा है। डिप्टी कमिश्नर (रियासी) विशेष महाजन ने कहा कि यह दुनिया का 8वां अजूबा है।