जम्मू-कश्मीर में नए हमले की तैयारी कर रहे हैं पाकिस्तान समर्थित आतंकी संगठन: खुफिया रिपोर्ट
एनडीटीवी को प्राप्त ताज़ा खुफिया जानकारी के मुताबिक, जम्मू-कश्मीर में पाकिस्तान समर्थित आतंकवादी गतिविधियों में खतरनाक स्तर पर बढ़ोतरी हुई है। बकौल रिपोर्ट, ऑपरेशन सिंदूर के 6 महीने बाद पाकिस्तान स्थित आतंकी संगठन खासतौर पर लश्कर-ए-तैयबा (एलईटी) व जैश-ए-मोहम्मद (जेईएम) समन्वित हमलों की तैयारी कर रहे हैं और उन्होंने सितंबर से घुसपैठ, सैन्य सर्वेक्षण और सीमापार गतिविधियां बढ़ा दी है।