जम्मू-कश्मीर में पिकनिक पर जा रहे छात्रों की बस हुई दुर्घटनाग्रस्त, एक की मौत
रिपोर्ट्स के मुताबिक, जम्मू-कश्मीर के हंदवाड़ा में छात्रों को पिकनिक पर ले जा रही एक बस दुर्घटनाग्रस्त हो गई जिसमें एक छात्र की मौत हो गई जबकि बस सवार 15 छात्र घायल हो गए हैं। बकौल रिपोर्ट्स, वोदपोरा के पास छात्रों को ले जा रही बस नियंत्रण खो बैठी और पलट गई। घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है।