जम्मू-कश्मीर में पति से झगड़े के बाद महिला ने नवजात को धूप में छोड़ा, हुई मौत
जम्मू-कश्मीर (राजौरी) में एक महिला ने अपनी 8 दिन की नवजात बेटी को सूखे तालाब में तेज़ धूप में छोड़ दिया जिससे उसकी मौत हो गई है। अधिकारियों ने बताया, "महिला का अपने पति से झगड़ा हुआ था और उससे बदला लेने के लिए उसने बच्ची को धूप में छोड़ दिया और बाद में उसका दोष पति पर डाल दिया।"