जम्मू-कश्मीर में राजनीतिक परिवारों के कम से कम 13 सदस्य चुने गए विधायक
जम्मू-कश्मीर में कम-से-कम 13 नवनिर्वाचित विधायक ऐसे राजनीतिक परिवारों से आते हैं जिनके सदस्य पहले भी चुनाव जीते हैं या चुनाव लड़ चुके हैं। मुख्यमंत्री पद के लिए नामित उमर अब्दुल्ला अपने परिवार की तीसरी पीढ़ी के विधायक हैं। उमर के पिता फारूक अब्दुल्ला और दादा शेख मुहम्मद अब्दुल्ला दोनों ही विधायक व जम्मू-कश्मीर के मुख्यमंत्री रह चुके हैं।