जम्मू-कश्मीर में सेना की गाड़ी पर आतंकी हमला, घात लगाकर बैठे थे दहशतगर्द

अधिकारियों ने बताया है कि जम्मू-कश्मीर के राजौरी ज़िले में सुंदरबनी में सेना की गाड़ी पर बुधवार को आतंकी हमला हुआ। रिपोर्ट्स के अनुसार, आतंकवादियों ने जंगल से ही घात लगाकर वाहन पर कई राउंड फायरिंग की और जवाब में सेना ने भी फायरिंग की। घटना के बाद पूरे इलाके की घेराबंदी कर सर्च ऑपरेशन शुरू कर दिया गया है।

Load More