जम्मू-कश्मीर में सुरक्षाबलों ने 3 आतंकियों को किया ढेर
जम्मू-कश्मीर पुलिस ने बुधवार को बताया कि डोडा में सुरक्षाबलों की आतंकियों के साथ हुई मुठभेड़ में 3 आतंकी ढेर हो गए। पुलिस के मुताबिक, आतंकियों के कब्ज़े से हथियार और गोला-बारूद बरामद किया गया है। इससे पहले 22 जून को एलओसी पर घुसपैठ की कोशिश कर रहे 2 आतंकियों को सुरक्षाबलों ने ढेर किया था।