जम्मू-कश्मीर में सुरक्षाबलों ने एक आतंकी को किया ढेर, दूसरे की तलाश जारी

बडगाम (जम्मू-कश्मीर) में सुरक्षाबलों ने संयुक्त अभियान के दौरान मुठभेड़ में एक आतंकवादी को मार गिराया है। उसके पास से राइफल और युद्ध से जुड़ी अन्य सामाग्रियां बरामद की गई हैं। खुफिया जानकारी के आधार पर भारतीय सेना, जम्मू-कश्मीर पुलिस और श्रीनगर सीआरपीएफ ने यह अभियान चलाया। दूसरे आतंकी की तलाश में पीर पंजाल रेंज में सर्च अभियान जारी है।

Load More