जम्मू-कश्मीर स्थित दुनिया के सबसे ऊंचे रेलवे ब्रिज पर पहली बार हुआ ट्रेन का सफल ट्रायल

भारतीय रेलवे ने जम्मू-कश्मीर में संगलदान से रियासी तक पहली बार ट्रेन का सफल ट्रायल किया है। इसके तहत, ट्रेन चिनाब नदी पर बने दुनिया के सबसे ऊंचे रेलवे ब्रिज से होकर भी गुज़री। इससे पहले उत्तर रेलवे ने बताया था कि दुनिया के सबसे ऊंचे रेलवे पुल के ज़रिए रामबन से रियासी तक ट्रेन सेवा जल्द शुरू होगी।

Load More