जम्मू में 2024 में 14 विदेशी आतंकी मारे गए और 13 आतंकी मॉड्यूल का हुआ भंडाफोड़: पुलिस
जम्मू-कश्मीर पुलिस ने बताया है कि जम्मू में 2024 में 14 विदेशी आतंकी मारे गए और 13 आतंकी मॉड्यूल का भंडाफोड़ किया गया। पुलिस के मुताबिक, जम्मू में राष्ट्र विरोधी गतिविधियों में लिप्त होने के आरोप में 827 लोगों के खिलाफ कार्रवाई की गई और सार्वजनिक सुरक्षा अधिनियम (पीएसए) के तहत 180 लोगों को हिरासत में लिया गया।