जम्मू में 78 दिनों में 11 आतंकी हमले हुए, 'चाणक्य' द्वारा किए गए बड़े दावों का क्या हुआ: कांग्रेस
जम्मू-कश्मीर के डोडा में आतंकवादियों के साथ हुई मुठभेड़ में 4 जवानों के शहीद होने के बाद कांग्रेस नेता जयराम रमेश ने कहा है, "जम्मू में पिछले 78 दिनों में 11 आतंकी हमले हुए हैं। यह बिल्कुल नए तरह का घटनाक्रम है।" उन्होंने कहा, "स्वयंभू नॉन बायोलॉजिकल प्रधानमंत्री और स्वघोषित चाणक्य द्वारा किए गए बड़े-बड़े दावों का क्या हुआ?"