जम्मू में टूटा बारिश का 115 वर्ष पुराना रिकॉर्ड, 2 दिनों में हुई 41 लोगों की मौत
जम्मू-कश्मीर में मंगलवार से हो रही मूसलाधार बारिश ने 115 वर्ष पुराना रिकॉर्ड तोड़ दिया है। जम्मू में बारिश से पिछले 2 दिनों में 41 लोगों की मौत हो चुकी है। इनमें माता वैष्णो देवी में हुए भूस्खलन हादसे में मरने वाले भी शामिल हैं और यह संख्या बढ़कर 34 हो गई है जबकि 23 से अधिक लोग घायल हैं।