जम्मू से डिप्टी CM चुना ताकि क्षेत्र के लोगों को लगे कि J&K की सरकार उनकी भी है: उमर
जम्मू-कश्मीर के मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला ने सुरिंदर चौधरी को उप-मुख्यमंत्री बनाए जाने के बाद कहा है, "हमने जम्मू को यह महसूस नहीं होने दिया कि इस सरकार में उनकी आवाज़ नहीं है।" उन्होंने कहा, "मैंने जम्मू से उप-मुख्यमंत्री इसलिए चुना है ताकि क्षेत्र के लोगों को लगे कि जम्मू-कश्मीर की सरकार जितनी बाकियों की है, उतनी ही उनकी भी है।"