जमशेदपुर FC को बचाने के लिए सुनील छेत्री ने टाटा ग्रुप से की अपील, कहा- 'दिल से फैसला लें'
भारतीय फुटबॉल के दिग्गज सुनील छेत्री ने टाटा समूह से जमशेदपुर एफसी को इंडियन सुपर लीग (ISL) से हटाने के फैसले पर पुनर्विचार करने की अपील की है। उन्होंने कहा, "यह भारतीय फुटबॉल के लिए बड़ा झटका होगा। दिमाग के बजाय दिल से फैसला लें।" जमशेदपुर एफसी ने कहा था कि वह फुटबॉल को बढ़ावा देने का काम जारी रखेगा।