जमशेदपुर से उड़ान भरने के बाद लापता हुआ प्रशिक्षण विमान, तलाश जारी
जमशेदपुर (झारखंड) के सोनारी एयरपोर्ट से उड़ान भरने के बाद 2 सीटों वाला एक प्रशिक्षण विमान मंगलवार को लापता हो गया। पूर्वी सिंहभूम के उपायुक्त अनन्य मित्तल ने बताया कि विमान को आखिरी बार सरायकेला-खरसावां ज़िले के निमडीह के पास देखा गया था। बकौल मित्तल, निमडीह के आसपास व पुरुलिया (पश्चिम बंगाल) में विमान की तलाश की जा रही है।