झारखंड में सड़क हादसे में मंत्री की बेटी समेत 4 की मौत, पुलिस ने कार काटकर निकाले शव

जमशेदपुर (झारखंड) के नैशनल हाईवे पर गुरुवार तड़के एक कार खड़े ट्रक से टकरा गई। इस हादसे में झारखंड की ग्रामीण विकास मंत्री दीपिका पांडे की बेटी तृषा समेत चार लोगों की मौत हो गई। पुलिस ने गैस कटर से कार काटकर मृतकों को बाहर निकाला। घटना पर मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन और स्वास्थ्य मंत्री इरफान अंसारी ने शोक व्यक्त किया।

Load More