जम्मू कश्मीर के सांबा में दिखा पाकिस्तानी ड्रोन, तलाशी अभियान जारी
जम्मू-कश्मीर के सांबा ज़िले में एलओसी के पास शनिवार रात मंगू चक गांव के ग्रामीणों ने पुलिस को इलाके में एक ड्रोन देखे जाने की सूचना दी। रिपोर्ट्स के मुताबिक, ड्रोन लगभग 15 मिनट तक हवा में रहा और फिर पाकिस्तान की ओर मुड़ गया। इसे 300 मीटर की ऊंचाई पर देखा गया। बकौल पुलिस, तलाशी अभियान जारी है।