जम्मू बस हादसे के मृतकों के परिजन को पीएम ने किया मुआवज़ा देने का एलान, 10 की हुई थी मौत
जम्मू-कश्मीर में मंगलवार को हुए बस हादसे पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने दुख जताते हुए प्रत्येक मृतक के परिजन को ₹2-₹2 लाख व प्रत्येक घायल को ₹50,000-₹50,000 मुआवज़ा देने का एलान किया है। हादसे के दौरान जम्मू से वैष्णो देवी मंदिर जा रही बस खाई में गिर गई थी जिसमें कम-से-कम 10 लोगों की मौत हो गई थी।