जम्मू में बॉर्डर पर बीएसएफ व पाकिस्तानी रेंजर्स ने दिवाली पर एक-दूसरे को दी मिठाइयां
बीएसएफ के अधिकारियों ने बताया है कि सोमवार को दिवाली के अवसर पर जम्मू-कश्मीर में अंतर्राष्ट्रीय सीमा पर बीएसएफ जवानों व पाकिस्तानी रेंजर्स ने मिठाइयों का आदान-प्रदान कर एक-दूसरे को शुभकामनाएं दीं। उन्होंने कहा कि ऐसे कदम सीमा पर दोनों देशों के सुरक्षाबलों के बीच शांतिपूर्ण माहौल व सौहार्दपूर्ण संबंध बनाने में मददगार साबित होते हैं।