जम्मू में ₹2.15 करोड़ के नकली नोटों के साथ 5 लोगों को पुलिस ने किया गिरफ्तार
जम्मू में शनिवार को पुलिस ने ₹2.15 करोड़ के नकली नोटों के साथ 5 लोगों को गिरफ्तार किया। पुलिस ने बताया कि इनमें से 4 आरोपी कश्मीर के रहने वाले हैं जबकि 1 आरोपी दिल्ली से है। पुलिस के मुताबिक, एक आरोपी नज़ीर अहमद आतंकवाद से जुड़े एक मामले में 6 साल से तिहाड़ जेल में बंद था।