जम्मू-कश्मीर की बच्ची ने कहा- मोदी जी अच्छा स्कूल बनवा दो; वीडियो आया सामने
जम्मू-कश्मीर के कठुआ ज़िले की एक छोटी स्कूली छात्रा सीरत नाज़ ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से अपने लिए अच्छा स्कूल बनवाने का अनुरोध किया है। अब वायरल हो चुके इस वीडियो में छात्रा बोल रही है, "मोदी जी आप पूरे देश की सुनते हैं। कृपया मेरी भी सुन लीजिए...बिल्कुल सुंदर स्कूल बनवाइएगा ताकि हमें नीचे फर्श पर ना बैठना पड़े।"