जम्मू-कश्मीर की जामिया मस्जिद में रमज़ान के आखिरी शुक्रवार की सामूहिक नमाज़ पर लगी रोक
श्रीनगर (जम्मू-कश्मीर) की जामिया मस्जिद में इस साल रमज़ान महीने के आखिरी शुक्रवार को होने वाली सामूहिक नमाज़ 'जमात-उल-विदा' पर रोक लगाई गई है। बकौल पुलिस, "पारंपरिक तौर पर (नमाज़ में) बड़ी भीड़ होती है और 'आज़ादी' के नारों से प्रदर्शन शुरू हो सकता है।" गौरतलब है, 9-अप्रैल को जामिया मस्जिद में 'आज़ादी' के नारे लगाए गए थे।