जम्मू-कश्मीर की डल लेक में पहली बार मिली मांसाहारी एलिगेटर गार फिश, तस्वीर आई सामने
जम्मू-कश्मीर की डल लेक में पहली बार एक एलिगेटर गार फिश (मछली) मिली है जो आमतौर पर उत्तरी अमेरिका में मिलती है। झील का संरक्षण करने वाली एक वैज्ञानिक ने बताया, "शिकारी और मांसाहारी होने के कारण...यह मछली डल लेक में मिलने वाली मछलियों की प्रजातियों के लिए खतरा है...जांच करेंगे कि लेक में ऐसी और मछलियां तो नहीं हैं।"