जम्मू-कश्मीर की मस्जिद के बाहर आतंकवादियों ने की गोलीबारी, 1 व्यक्ति हुआ घायल

अनंतनाग (जम्मू-कश्मीर) में शुक्रवार को मस्जिद के बाहर आतंकवादियों द्वारा की गई गोलीबारी में एक व्यक्ति घायल हो गया। पुलिस ने ट्वीट में कहा कि घायल व्यक्ति जम्मू-कश्मीर पुलिस के शहीद हेड कॉन्स्टेबल अली मोहम्मद गनी के बेटे आसिफ गनी हैं और उनके पैर में गोली लगी है। बकौल पुलिस, इलाके को घेर लिया गया है।

Load More