जम्मू-कश्मीर के अनंतनाग में सुरक्षाबलों ने मुठभेड़ में 3 आतंकियों को मार गिराया
कश्मीर ज़ोन पुलिस ने शुक्रवार को बताया कि सुरक्षाबलों ने जम्मू-कश्मीर के अनंतनाग ज़िले में मुठभेड़ में 3 आतंकियों को मार गिराया। पुलिस के अनुसार, ज़िले में पहलगाम इलाके के श्रीचंद वन क्षेत्र में यह मुठभेड़ हुई थी। बकौल पुलिस, मारे गए आतंकियों में से एक की पहचान हिज़बुल मुजाहिदीन के अशरफ मौलवी नामक आतंकी के रूप में हुई है।