जम्मू-कश्मीर के अनंतनाग में सेना ने मार गिराया 1 हिज़बुल कमांडर, 3 सैनिक व 1 नागरिक घायल
जम्मू-कश्मीर में अनंतनाग ज़िले के ऋषिपोरा इलाके में शुक्रवार को हुई मुठभेड में सेना ने निसार खांडे नामक हिज़बुल मुजाहिदीन के कमांडर को मार गिराया। आईजीपी कश्मीर विजय कुमार ने बताया कि मौके से 1 एके-47 राइफल व गोला-बारूद आदि मिले हैं। पुलिस के अनुसार, आतंकियों से शुरुआती मुठभेड़ में एक आम नागरिक व 3 सैनिक घायल हो गए।