जम्मू-कश्मीर के अनंतनाग में हिमस्खलन की चपेट में आने से जेसीबी ऑपरेटर की मौत, 2 लोग लापता
अनंतनाग (जम्मू-कश्मीर) के सिंथन टॉप पर मंगलवार को हिमस्खलन की चपेट में आने से एक जेसीबी ऑपरेटर की मौत हो गई। रिपोर्ट्स के अनुसार, इलाके में बर्फ हटाने के काम में लगे 2 मज़दूर हिमस्खलन के बाद से लापता हैं। अधिकारियों ने बताया कि मृतक जेसीबी ऑपरेटर की पहचान लारनू निवासी जाविद अहमद ज़ागू के रूप में हुई है।