जम्मू-कश्मीर के अनंतनाग से 2 संदिग्ध आतंकी किए गए गिरफ्तार, हथियार व गोला-बारूद मिला
सेना और जम्मू-कश्मीर की पुलिस टीम ने अनंतनाग (जम्मू-कश्मीर) के नैना, बिजबेहरा से बुधवार को 2 संदिग्ध आतंकवादियों को गिरफ्तार किया है। श्रीनगर स्थित सेना की चिनार कोर ने बताया है कि इनके पास से हथियार, हैंड ग्रेनेड और गोला-बारूद बरामद हुआ है। सेना ने बताया कि मामले में आगे की जांच की जा रही है।