जम्मू-कश्मीर के उधमपुर में बैसाखी मेले के दौरान नदी पर बना फुटओवर ब्रिज टूटा, 80 लोग घायल

उधमपुर (जम्मू-कश्मीर) के चेनानी में शुक्रवार को बैसाखी मेले के दौरान देविका नदी पर बना लोहे का पुल अचानक टूट गया। चेनानी नगर पालिका के अध्यक्ष माणिक गुप्ता ने बताया, "हादसे में कम-से-कम 80 लोग घायल हुए हैं जिनमें 20-25 लोग गंभीर हैं। सभी को अस्पताल भेजा गया है।" बकौल पुलिस, घटनास्थल पर राहत-बचाव का काम जारी है।

Load More