जम्मू-कश्मीर के उधमपुर में सड़क से फिसलकर खाई में गिरा डंपर, 3 लोगों की मौत व एक घायल
जम्मू-कश्मीर के उधमपुर ज़िले के डुडु इलाके में एक डंपर के सड़क से फिसलकर खाई में गिरने से 3 लोगों की मौत हो गई जबकि एक शख्स घायल हो गया है। उधमपुर के एसएसपी विनोद कुमार ने बताया है कि घायल शख्स वाहन के नीचे फंसा हुआ है और पुलिस व स्थानीय लोगों द्वारा बचाव अभियान जारी है।