जम्मू-कश्मीर के एसआई भर्ती घोटाले में एएसआई व सीआरपीएफ कॉन्स्टेबल समेत 4 गिरफ्तार

जम्मू-कश्मीर के कथित सब-इंस्पेक्टर (एसआई) भर्ती घोटाला मामले में सीबीआई ने सोमवार को राज्य पुलिस के एक एएसआई, सीआरपीएफ कॉन्स्टेबल व 2 अन्य को गिरफ्तार किया। मामले में सीबीआई ने अब तक कुल 13 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। दरअसल, 27 मार्च को आयोजित हुई एसआई की लिखित परीक्षा में कथित अनियमितता के बाद भर्ती प्रक्रिया रद्द की गई थी।

Load More