जम्मू-कश्मीर के काज़ीगुंड में दर्ज हुआ 34°C अधिकतम तापमान, टूटा 43 वर्षों का रिकॉर्ड
श्रीनगर (जम्मू-कश्मीर) के मौसम विज्ञान केंद्र के निदेशक मुख्तार अहमद ने बताया है कि काज़ीगुंड में अधिकतम तापमान 34°C दर्ज किया गया है और यह पिछले 43 वर्षों में सर्वाधिक है। अहमद के मुताबिक, यहां पिछला अधिकतम तापमान (33.6°C) 31 मई 1981 को दर्ज किया गया था। बकौल अहमद, अगले 7 दिनों तक जम्मू में हीटवेव से राहत नहीं मिलेगी।