जम्मू-कश्मीर के किश्तवाड़ में सुरक्षाबलों ने हिज़बुल मुजाहिदीन के आतंकी ठिकाने को किया नष्ट
जम्मू-कश्मीर के किश्तवाड़ में मंगलवार को सुरक्षाबलों ने आतंकी संगठन हिज़बुल मुजाहिदीन के आतंकवादी जहांगीर सरूरी द्वारा इस्तेमाल किए जा रहे आतंकी ठिकाने का भंडाफोड़ कर उसे नष्ट कर दिया। पुलिस के मुताबिक, ठिकाने से दो कंबल, कुछ खाने पीने की चीज़ें और व्यक्तिगत उपयोग के सामान बरामद हुए हैं। बकौल पुलिस, इलाके में तलाशी अभियान जारी है।