जम्मू-कश्मीर के कुपवाड़ा में घुसपैठ की कोशिश कर रहे 4 आतंकियों को सुरक्षाबलों ने किया ढेर

कुपवाड़ा (जम्मू-कश्मीर) में काला जंगल इलाके में सुरक्षाबलों व पुलिस ने संयुक्त ऑपरेशन में घुसपैठ करने की कोशिश कर रहे 4 आतंकवादियों को मार गिराया है। कश्मीर ज़ोन पुलिस ने बताया कि आतंकी पीओके (पाकिस्तान अधिकृत कश्मीर) से भारतीय सीमा में घुसपैठ करने की कोशिश कर रहे थे। हाल ही में सुरक्षाबलों ने 5 विदेशी आतंकियों को मार गिराया था।

Load More